मसूरी में लुभा रहा विंटर लाइन का अद्भुत नजारा, पर्यटकों की लंबी लाइन देखने के लिए लगी

खबर रफ़्तार, मसूरी:  पहाड़ों की रानी मसूरी में आने वाले पर्यटक इन दिनों दून घाटी के ऊपर सूर्योदय व सूर्यास्त के समय लाल सुर्ख सीधी विंटर लाइन के इस अद्भुत नजारे का लुत्फ उठा रहे हैं। वह इस पल को अपने कैमरों में कैद कर रहे हैं। इन दिनों पर्यटक न्यू ईयर और क्रिसमस मनाने जा रहे हैं। मसूरी में भी सारे होटल फुल हो गए हैं।

मसूरी के लालटिब्बा, चारदुकान, झड़ीपानी-बार्लोगंज से लेकर माल रोड, सर्कुलर रोड़, विंसेंट हिल, जार्ज एवरेस्ट, कार्ट मैकेंजी रोड से सूर्यास्त के समय दिखाई देने वाली विंटर लाइन पर्यटकों को अपनी ओर खूब आकर्षित कर रही है। पर्यटक यहां विंटर लाइन बनने से लेकर गायब होने (सुबह व शाम) तक डटे हुए हैं।

You May Also Like

More From Author