खबर रफ्तार, मेरठ : मेरठ के विश्वविद्यालय में छात्रा की मौत के बाद छात्रों ने हंगामा और तोड़फोड़ की। छात्रों ने बेहतर मेडिकल और सुरक्षा सुविधाओं की मांग उठाई।
मेरठ में विश्वविद्यालय की छात्रा की मौत के बाद छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित छात्रों ने परिसर में जमकर हंगामा करते हुए तोड़फोड़ की और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
