लंबे इंतजार के बाद सामने आ ही गया ‘जमाल कुडू’ गाने का वीडियो, रणबीर- बॉबी का दिखा ये अंदाज

खबरे शेयर करे -

खबर रफ़्तार, नई दिल्ली:  ‘एनिमल’ जहां बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही है, तो वहीं इस फिल्म का हालिया रिलीज बॉबी देओल स्टारर गाना ‘जमाल कुडू’ हर किसी की जुबान पर चढ़ चुका है। 6 दिसंबर को मेकर्स ने बॉबी देओल के गाने ‘जमाल कुडू’ का ऑडियो रिलीज किया था, जिसे देखते ही देखते YOUTUBE पर छह दिनों के अंदर 34 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

सोशल मीडिया पर फैंस से लेकर बड़े-बड़े इंफ्लुएंसर तक इस गाने पर रील्स बना रहे हैं। अब थोड़े दिनों के इंतजार के बाद फाइनली टी-सीरीज ने ‘जमाल कुडू’ गाने का वीडियो भी फैंस के लिए सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया है, जिसमें बॉबी देओल के अलावा रणबीर कपूर भी नजर आने वाले हैं।

बॉबी देओल के जमाल कुडू गाने का वीडियो भी हुआ रिलीज

‘एनिमल’ के लगभग सभी गाने पॉपुलर हुए हैं, लेकिन ‘जमाल कुडू’ गाने का एक अलग ही क्रेज फैंस में देखने को मिल रहा है। आधे घंटे पहले रिलीज हुए ‘एनिमल’ के इस वेडिंग गाने को 3 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं और कमेंट बॉक्स में फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं। वैसे तो जिन्होंने थिएटर में ये फिल्म देखी है, उन्होंने इस गाने को देखा होगा, लेकिन मेकर्स ने एक बार फिर से ‘जमाल कुडू’ गाने का वीडियो शेयर करके फैंस की यादों को ताजा कर दिया है।

गाने की शुरुआत होती है रणबीर कपूर के साथ, जिसमें वह इशारों-इशारों में नर्स से कुछ कहते हैं, उसके बाद बॉबी देओल आते हैं और इस गाने की शुरुआत हो जाती है। ये गाना बॉबी देओल पर फिल्माया गया है, जो अपनी शादी में खूब धूम-धड़ाका और वायलेंस करते हुए नजर आते हैं।

यह भी पढ़ें:गढ़वाल के प्रवेश द्वार कोटद्वार में बंदरों आतंक, फसल कर रहे बर्बाद; जनता परेशान

सोशल मीडिया पर बॉबी देओल पर फैंस ने लुटाया प्यार

‘जमाल कुडू’ गाने के इस वीडियो को देखने के बाद YOUTUBE पर वीडियो के नीचे फैंस कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, “बॉबी देओल सर बस एक नाम नहीं हैं, बल्कि एक इमोशन हैं”। दूसरे यूजर ने लिखा, “मेरा मूड जैसा भी हो, ये गाना मेरे शोल्डर को उचकाते हुए, मेरे पैरों को डांस करने पर मजबूर कर देता है”।

अन्य यूजर ने लिखा, “ये शायद सिनेमा के इतिहास में पहली बार होगा, जब लोग हीरो से ज्यादा विलेन की एंट्री को एन्जॉय करते हुए नजर आ रहे हैं”। उनके ‘जमाल कुडू’ के वीडियो पर फैंस खूब प्यार बरसा रहे हैं।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours