पारिवारिक झगड़े के बाद महिला ने उठाया खतरनाक कदम, रात में की ऐसी हरकत, सुबह पति रह गया दंग

खबरे शेयर करे -

ख़बर रफ़्तार, प्रयागराज:  शिवकुटी के सीता नर्सरी कॉलोनी में रहने वाली 34 वर्षीय श्रीजी अवस्थी ने फंदे पर लटककर जान दे दी। उसने अपने फौजी पति देवेंद्र सिंह से झगड़े के बाद आत्मघाती कदम उठाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बताया गया है कि कानपुर के फजलगंज दर्शनपुरवा बाजार निवासी श्रीजी की शादी कुछ साल पहले फजलगंज के ही देवेंद्र सिंह से हुई थी। उनके बच्चे नहीं है। कई माह पहले देवेंद्र की पोस्टिंग प्रयागराज में हुई तो वह पत्नी के साथ यहां आकर रहने लगा।
बताया जा रहा है कि मंगलवार रात पत्नी और पति के बीच पारिवारिक कारणों को लेकर झगड़ा हुआ। तब देवेंद्र घर से बाहर निकल गया। बुधवार सुबह जब वह घर पहुंचा तो पत्नी को फंदे पर लटका देख हतप्रभ रह गया। थानाध्यक्ष शिवकुटी संजय गुप्ता का कहना है कि पति से झगड़े बाद महिला ने आत्महत्या की है। कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours