खबर रफ्तार, पटियाला : पंजाब में एक बार फिर से धमकियों का सिलसिला शुरू हो गया है। अब पटियाला के शहर के 12 स्कूलों को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली। इसके बाद सभी हड़बड़ा गए।।बच्चों के मन में भी इस खबर का बेहद विपरीत असर पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत अलर्ट मोड में आ गई और अलग-अलग टीमों को संबंधित स्कूलों की ओर रवाना किया गया। स्कूलों में सघन जांच चालू है।
कई स्कूलों को खाली करवाया गया
सुरक्षा के मद्देनज़र कई स्कूलों को खाली करवा लिया गया और बच्चों को तुरंत घर भेज दिया गया। पेरेंट्स को इसकी सूचना मिलते ही सभी स्कूलों में पहुंच गए। इसके बाद पुलिस और बम निरोधक दस्ते द्वारा स्कूल परिसरों की गहन जांच शुरू कर दी गई। धमकी मिलने वाले स्कूलों में यादविंदरा पब्लिक स्कूल, अपोलो पब्लिक स्कूल, केवी पटियाला समेत अन्य संस्थान शामिल हैं।
जांच जारी है डीएसपी ने बताया कि धमकी भरे ईमेल की जांच की जा रही है और पूरे मामले को गंभीरता से लिया गया है। फिलहाल किसी भी संदिग्ध वस्तु की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं। इसके पहले और मिली है धमकी आपको बता दें कि इसके पहले भी पंजाब के कई जिलों में धमकियां का सिलसिला जारी है।
बड़ी बात यह है कि यह सारी धमकियां ईमेल के जरिए दी जाती हैं और स्कूलों को ही सबसे अधिक टारगेट करने का प्रयास किया जा रहा है। जालंधर अमृतसर के अलावा अब पटियाला के स्कूलों में भी धमकियां मिली हैं। इसके साथ ही चंडीगढ़ और अन्य कई स्थानों के कोर्ट को भी उड़ाने की धमकी दी जा चुकी है।

+ There are no comments
Add yours