उत्तराखंड: पीएम मोदी ने देहरादून में किया रोड शो, निवेश के लिए अडाणी ने खोला पिटारा, बताया कहा करेंगे कितना खर्च

खबरे शेयर करे -

ख़बर रफ़्तार, देहरादून:  उत्तराखंड में दो दिवसीय वैश्विक निवेशक सम्मेलन में देश-दुनिया के 5000 से अधिक निवेशक और प्रतिनिधि शामिल होंगे। राज्य में विभिन्न सेक्टर में निवेश के लिए अभी तक तीन लाख करोड़ रुपये के एमओयू हो चुके हैं। वहीं तीन विधानसभा चुनाव में मिली जीत के बाद पीएम मोदी पहली बार उत्तराखंड पहुंच रहे हैं।

पीएम मोदी ने समिट में पहुंचकर बढ़ाई शोभा: सीएम धामी

सीएम धामी अपना संबोधन देने मंच पर पहुंच गए हैं। उन्होंने कहा कि पीए्म मोदी ने समिट में पहुंचकर इसकी शोभा बढ़ाई है। कहा कि 44 हजार करोड़ का निवेश धरातल पर उतारा गया है। लाखों रोजगार भी मिलेंगे। इसके साथ ही सीएम धामी ने कहा कि राज्य की कानून व्यवस्था उच्च कोटि की है।

एफआरआई पहुंचे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एफआरआई पहुंच चुके हैं। इस दौरान उन्होंने पहले यहां रोड शो किया। परिसर में पहुंचते ही सीएम धामी ने उनका स्वागत किया। इसके बाद पीएम मोदी यहां शिखर सम्मेलन से जुड़ी प्रदर्शनी का अवलोकन करने पहुंचे हैं। उनके साथ इस वक्त सीएम धामी और मुख्य सचिव संधू मौजूद हैं। थोड़ी ही देर में वह निवेशक सम्मेलन का शुभारंभ करेंगे।

राज्य में निवेश को लेकर पिछले पांच साल से यहां अप्रत्याशित बदलाव हुए: प्रणव अडानी

निवेशक सम्मेलन में पहुंचे अडानी एंटरप्राइज के निदेशक प्रणव अडानी ने आमंत्रित करने के लिए प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया। कहा कि देहरादून आना हमेशा सौभाग्य की बात होती है, जो मेरे ह्रदय में विशेष स्थान रखता है कहा कि उत्तराखंड की भूमि लैंड ऑफ गॉड है। राज्य में निवेश को लेकर पिछले पांच साल से यहां अप्रत्याशित बदलाव हुए हैं।
मुख्यमंत्री धामी की कहीं बड़ी बातें
  • डबल इंजन का मजबूत इरादा
  • संभावनाओं भरा उत्तराखंड
  • ऐसा वातावरण कहीं और नहीं मिलेगा
  • सरकार गुजरात की तर्ज पर कन्वेंशन सेंटर बनाएगी
  • उत्तराखंड में सुरक्षित हाथों में निवेश
  • सशक्त कानून व्यवस्था, उद्योग मित्र नीति

द लैंड ऑफ गॉड उत्तराखंड लघु फिल्म का लुत्फ उठा रहे पीएम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अभी द लैंड ऑफ गॉड उत्तराखंड लघु फिल्म का लुत्फ उठा रहे हैं। कुछ ही देर में वह शिखर सम्मेलन का शुभारंभ करेंगे।

सीएम धामी ने निवेशकों का देवभूमि में किया स्वागत

सीएम धामी ने कहा कि हमारे विश्व स्तरीय आईटीआई रुड़की, आईआईएम काशीपुर जैसे संस्थाओं से निकलने वाले युवाओं के लिए हम यहीं मौके देने जा रहे हैं। उत्तराखंड का मुख्य सेवक होने के नाते भरोसा दिलाता हूं कि हमारी सरकार पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। वहीं सीएम धामी ने निवेशकों का देवभूमि में स्वागत किया।
सीएम धामी बोले- निवेशक के लिए उत्तराखंड में अच्छी आबोहवा
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि निवेशक के लिए उत्तराखंड में अच्छी आबोहवा है। राज्य निवेश के सभी मानदंडों को प्राप्त करता है। हमने विभिन्न सेक्टर में निवेश मित्र नियुक्त किए हैं, जो 5 करोड़ से ऊपर के प्रोजेक्ट के लिए काम करेंगे। एक ही मित्र प्रोजेक्ट को धरातल तक पहुंचाएगा।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours