खबर रफ्तार, पटियाला (पंजाब) : सनाैर के आप विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा को पंजाब पुलिस ने ग्वालियर से गिरफ्तार कर लिया है। पठानमाजरा पिछले साल सितंबर में दर्ज हुए एक दुष्कर्म केस में फरार चल रहे थे।
दुष्कर्म के केस में फंसे आम आदमी पार्टी के सनाैर विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा को पटियाला पुलिस ने मध्य प्रदेश में ग्वालियर के नजदीक से गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी वरुण शर्मा ने इसकी पुष्टि की।
