
खबर रफ़्तार, रामपुर: गंज क्षेत्र में हुए हादसे में किसान की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है। किसान एक शादी में शरीक होने के लिए आया था। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया। उसके बाद परिजन शव को लेकर रवाना हो गए।
जिला बदायूं के तहसील दाता गांव के नेता झुकसा निवासी विनोद उम्र 35 पेशे से किसान था। बताया जा रहा है कि रविवार को गांव से आई युवक की बरात में शामिल होने के लिए काशीपुर गांव आया था। देर शाम को वह काशीपुर गांव के चौराहे पर खड़ा था। इस दौरान तेज गति से आए ट्रक ने किसान को रौंद दिया। उसके बाद अन्य लोग घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े।
उसके बाद विनोद को लेकर अस्पताल पहुंचे। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सोमवार दोपहर को शव का पोस्टमार्टम हो जाने के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया। मृतक घर का इकलौता चिराग था और अविवाहित था। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव के घर पहुंचने पर परिजनों में कोहराम मच गया।
+ There are no comments
Add yours