दिगंबर हत्याकांड मामले का खुलासा, ढाई लाख रुपये के लेनदेन के चलते हुआ था विवाद, 3 दोस्तों ने पीट-पीटकर था मारा

ख़बर रफ़्तार, देहरादून: दिगम्बर धीमान की गुमशुदगी थाना बसंत विहार में दर्ज कराई थी। उसके बाद सामने आया कि वह पार्टी में गाया था, तभी से पुलिस मामले की जांच में लगी थी। आज पुलिस ने मामले का खुलासा कर दिया।

दोस्तों के साथ पार्टी करने गए दिगंबर धीमान की हत्या के मामले का पुलिस ने आज खुलासा कर दिया। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि ढाई लाख रुपये के लेनदेन के चलते तीन दोस्तों ने दिगंबर को पीट पीटकर मार डाला था। उन्होंने शव को ठिकाने लगाने के लिए टेक्सी चालक को भी 15 हजार रुपये का लालच दिया था। आरोपी हेमंत कुमार, आदिल , वैभव भट्ट उर्फ सज्जू, को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से लोहे ही रॉड और हथोड़ा भी बरामद कर लिया है।

तीनों आरोपियों का रहा है आपराधिक इतिहास

तीनों युवकों का पुलिस ने रिकॉर्ड खंगाला तो हैरतअंगेज जानकारियां निकलकर आई हैं। तीनों आरोपियों का पहले भी आपराधिक इतिहास रहा है।

ये था पूरा मामला

शास्त्रीनगर खाला सीमाद्वार के रहने वाले संतराम ने 11 फरवरी को अपने 28 वर्षीय पुत्र दिगंबर धीमान की गुमशुदगी थाना बसंत विहार में दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनका बेटा नौ फरवरी से लापता है। संतराम ने बताया कि 17 फरवरी को उन्हें मंजू सैनी ने बताया कि उसके पति हेमंत सेमवाल और उसके दो दोस्त आदिल और संजू ने नौ फरवरी को दिगम्बर की हत्या कर दी है। पुलिस ने हरिद्वार जिले के श्यामपुर क्षेत्र के जंगल से दिगंबर के शव को बरामद कर लिया था। शव को ठिकाने लगाने के लिए जिस कार में ले जाया गया था उसके ड्राइवर को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। इस मामले में हेमंत सेमवाल, आदिल और संजू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours