खबर रफ्तार, उत्तराखंड : उत्तराखंड के चोपता, केदारनाथ, यमुनोत्री, गंगोत्री और गैरसैंण सहित कई क्षेत्रों में बर्फ की सफेद चादर बिछ गई, जिससे जहां एक ओर जनजीवन प्रभावित हुआ है, वहीं दूसरी ओर पर्यटन स्थलों पर रौनक लौट आई है।
यहां पहुंचे स्थानीय राकेश नेगी ने बताया कि बेहतर ढलान वाले इस बुग्याल में बर्फबारी होने से इसकी सुंदरता कई गुना बढ़ गई है। शनिवार को यहां भारी संख्या में स्थानीय पर्यटक पहुंचे। वहीं गैरसैंण के दिवालीखाल, भराड़ीसैंण, चौरासैण, देवाल के वाण, लोहाजंग आदि स्थानों पर पर्यटकों की जमकर भीड़ रही।

