ख़बर रफ़्तार, टिहरी: कयाकिंग एवं केनोइंग अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत सहित 22 देशों के लगभग 300 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
टिहरी झील में इंटरनेशनल प्रेजिडेंट कप और चौथे टिहरी वाटर स्पोर्ट्स प्रतियोगिता का आज समापन हो गया। समापन समारोह में सीएम पुष्कर सिंह धामी समेत कई विधायक कोटी कालोनी पहुंचे हैं। सीएम धामी ने खिलाड़ियों को मेडल दिए।
