China: ट्रायल ट्रेन ने रेलवे कर्मचारियों को कुचला — 11 की मौत, कई घायल

ख़बर रफ़्तार, बीजिंग: चीन (China) में एक ट्रेन (Train) ने परीक्षण (Test) के दौरान रेलवे कर्मचारियों (railway employees) के एक समूह को टक्कर मार दी, जिसमें 11 लोगों की मौत की खबर है। हादसे में दो लोग घायल भी हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ट्रेन संख्या 55537 परीक्षण ट्रायल पर थी। इसी दौरान एक मोड़ पर उसने रेलवे ट्रैक पर मौजूद कर्मचारियों को टक्कर मार दी। घटना चीन के युनान प्रांत की है। हादसे का शिकार हुई ट्रेन रेलवे ट्रैक पर भूकंपीय उपकरणों की जांच कर रही थी। इसी दौरान कुनमिंग रेलवे स्टेशन के नजदीक हादसा हो गया।

चीन सेंट्रल टेलीविजन की रिपोर्ट के अनुसार, गुरुवार सुबह दक्षिण-पश्चिम चीन के युन्नान प्रांत की राजधानी कुनमिंग में लुओयांग टाउन रेलवे स्टेशन के एक घुमावदार हिस्से पर भूकंपीय संकेतों का पता लगाने वाली एक परीक्षण ट्रेन ट्रैक पर आए निर्माण मजदूरों से टकरा गई। इस दुर्घटना में 11 लोगों की मौत हो गई और 2 घायल हो गए।

You May Also Like

More From Author