द्वाराहाट की जिस गुफा से जुड़ी है रजनीकांत की आस्था, वहीं एक बार फिर हुए साधना में लीन

खबर रफ़्तार, अल्मोड़ा: सुपरस्टार रजनीकांत एक बार फिर उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के द्वाराहाट स्थित पांडवखोली की पहाड़ी चोटी पर मौजूद महावतार बाबा की गुफा में पहुंचे। उन्होंने अपनी आध्यात्मिक यात्रा के तहत यहां ध्यान साधना की।

 

दक्षिण भारतीय फिल्मों के महानायक और थलाइवा के नाम से मशहूर रजनीकांत एक बार फिर उत्तराखंड के अल्मोड़ा जनपद स्थित द्वाराहाट पहुंचे। इस बार भी उन्होंने अपनी आध्यात्मिक यात्रा के अंतर्गत पांडवखोली की पर्वतीय चोटी पर स्थित महावतार बाबा की दिव्य गुफा में पहुंचकर गहन ध्यान साधना की।

शांत, मनोहारी प्राकृतिक वातावरण में कुछ समय तक ध्यानमग्न रहे रजनीकांत की यह आस्था नई नहीं है। उन्होंने सर्वप्रथम वर्ष 2002 में पांडवखोली की इस गुफा में साधना की थी। इसके बाद से वे समय-समय पर यहां आते रहे हैं। कहा जाता है कि उनकी पहली यात्रा के बाद रिलीज हुई फिल्म ‘काला’ को जबरदस्त सफलता मिली थी। इसके बाद से उनकी श्रद्धा इस स्थान के प्रति और गहरी हो गई। वर्ष 2019 में भी उन्होंने अपनी फिल्म ‘दरबार’ की सफलता के लिए यहां ध्यान लगाया था।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours