MCD Result: सिसोदिया-अमानतुल्लाह के वार्ड में हारी AAP, जानें दिग्गजों के वार्ड का ताजा हाल

खबरे शेयर करे -

  खबर रफ़्तार, दिल्ली : दिल्ली नगर निगम चुनाव के नतीजे सामने आने लगे हैं। अभी तक 64 सीटों पर आम आदमी पार्टी ने बाजी मारी है तो 50 सीटें भाजपा के खाते में आई हैं। चौंकाने वाला नतीजा मनीष सिसोदिया के लक्ष्मी नगर वार्ड नंबर 203 से आया है। यहां भारतीय जनता पार्टी ने जीत हासिल की है। वहीं आप विधायक अनानतुल्ला के वार्ड नंबर 189 जाकिर नगर से कांग्रेस ने जीत दर्ज की है।

 

अरविंद केजरीवाल के वार्ड में किसके बीच मुकाबला? 
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल वार्ड नंबर 74 चांदनी चौक में रहते हैं। केजरीवाल के इस वार्ड से आम आदमी पार्टी ने पुनर्दीप सिंह को प्रत्याशी बनाया है। भाजपा से रविंदर सिंह और कांग्रेस से राहुल शर्मा चुनाव लड़ रहे हैं।

वार्ड जीत
वार्ड 74 चांदनी चौक  आम आदमी पार्टी

 

मनीष सिसोदिया के वार्ड में क्या होगा? 
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का घर वार्ड नंबर 203 लक्ष्मी नगर में आता है। यहां से आम आदमी पार्टी ने मीनाक्षी शर्मा को टिकट दिया है। भारतीय जनता पार्टी की तरफ से अल्का राघव और कांग्रेस से सुनीता धवन प्रत्याशी हैं।

वार्ड जीत
वार्ड 203 लक्ष्मी नगर  भाजपा

 

मनोज तिवारी और कपिल मिश्रा के क्षेत्र में किसका जलवा? 
भाजपा के दिग्गज नेता और सांसद मनोज तिवारी वार्ड नंबर 231 घोंडा में रहते हैं। इसी वार्ड में भाजपा के फायर ब्रांड नेता कपिल मिश्रा भी रहते हैं। यहां से भारतीय जनता पार्टी ने प्रीति गुप्ता को उम्मीदवार बनाया है। प्रीति का मुकाबला आम आदमी पार्टी की विद्यावती और कांग्रेस की रीता से हुआ है।

वार्ड कौन आगे
वार्ड नंबर 231 घोंडा भाजपा

 

अजय माकन के वार्ड में भी कड़ा मुकाबला
दिल्ली कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और दिग्गज नेता अजय माकन वार्ड नंबर 96 राजौरी गार्डन में रहते हैं। यहां से कांग्रेस ने वंदना सिंह को प्रत्याशी बनाया है। वंदना के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी की शशि तलवार और आम आदमी पार्टी से प्रिया चंदेला मैदान में हैं।

वार्ड कौन आगे
वार्ड नंबर 96 राजौरी गार्डन भाजपा

 

भाजपा अध्यक्ष, गौतम गंभीर के वार्ड में हारी भाजपा
दिल्ली भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष आदेश गुप्ता वार्ड नंबर 141 राजेंद्र नगर में रहते हैं। पूर्व क्रिकेटर और भाजपा के सांसद गौतम गंभीर के साथ-साथ आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा भी इसी वार्ड में रहते हैं। यहां से भाजपा की प्रत्याशी मनिका निश्चल चुनाव हार गईं। आम आदमी पार्टी की आरती चावला ने जीत हासिल की।

वार्ड जीत
वार्ड नंबर 141 राजेंद्र नगर आप

 

सांसद बिधूड़ी के क्षेत्र में हारी भाजपा 
दिल्ली के वार्ड नंबर 178 तुगलकाबाद में भारतीय जनता पार्टी के सांसद रमेश बिधूड़ी रहते हैं। यहां भाजपा को झटका लगा है। भाजपा प्रत्याशी पुष्पा बिधूड़ी को आम आदमी पार्टी की सुगंधा ने हरा दिया। कांग्रेस की तरफ से पूजा बिधूड़ी ने चुनाव लड़ा।

वार्ड जीत
वार्ड नंबर 178 तुगलकाबाद  आप

 

गोपाल राय के वार्ड में कांग्रेस जीती
दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय वार्ड नंबर 234, कबीर नगर में रहते हैं। यहां से कांग्रेस के प्रत्याशी मोहम्मद जरीफ ने जीत हासिल की। जरीफ को भाजपा के विनोद कुमार और आम आदमी पार्टी के साजिद खान ने टक्कर दी।

वार्ड जीत
वार्ड नंबर 234, कबीर नगर कांग्रेस

 

अमानतुल्लाह खान के वार्ड में कांग्रेस जीती 
दिल्ली वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष और आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान वार्ड नंबर 189 जाकिर नगर में रहते हैं। यहां आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका मिला। आप की प्रत्याशी सलमा खान और भारतीय जनता पार्टी की लता देवी को हराकर कांग्रेस की नाजिया दानिश ने जीत हासिल कर ली।

वार्ड जीत
वार्ड नंबर 189 जाकिर नगर कांग्रेस

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours