जीजा ने पार की हैवानियत की हदें पार,नहाते हुए बनाया साली का अश्लील वीडियो, फिर किया उससे दुष्कर्म

खबरे शेयर करे -

ख़बर रफ़्तार ,रुड़की:जीजा ने साली का नहाते समय अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद वीडियो दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म कर लिया। जब पीड़ित ने इसका विरोध जताते हुए उसके स्वजन को यह बात बताई तो उन्होंने उल्टा उसे गाली गलौज करते हुए धमकी दे दी। पुलिस ने इस मामले में जीजा पर दुष्कर्म तथा अन्य पर धमकी और गाली गलौज कर मुकदमा दर्ज किया है।

गंगनहर कोतवाली पुलिस को दी तहरीर

उत्‍तर प्रदेश के गाजियाबाद निवासी एक नाबालिग किशोरी की बहन की ससुराल रुड़की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में है। किशोरी ने गंगनहर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। बताया कि वह कुछ समय पहले अपनी बहन की ससुराल में रहने के लिए आई थी।

नहाते समय जीजा ने बताया अश्‍लील वीडियो

इसी दौरान बाथरूम में नहाते समय उसके जीजा रजत ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया। अश्लील वीडियो बनाकर जीजा ने उसके साथ दुष्कर्म किया। यह बात किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

बहन के ससुरालियों ने गाली गलौज करते हुए दी धमकी

आरोप लगाया कि इसके बाद वह अपनी मनमानी करता रहा। इसी बीच परेशान होकर उसने यह बात अपनी बहन और उसके ससुरालियों को बता दी। आरोप लगाया कि बहन के ससुरालियों ने उसे गाली गलौज करते हुए उसे उल्टा धमकी दे दी।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours