कब, कहां और कैसे फ्री में देख सकेंगे मुंबई बनाम दिल्ली मैच का लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग

खबरे शेयर करे -

ख़बर रफ़्तार, नई दिल्ली: आईपीएल 2024 का आगाज दिल्ली कैपिटल्स के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा है। टीम को अब तक खेले चार मैचों में से तीन में करारी हार का सामना करना पड़ा है। गेंदबाज रनों पर अंकुश लगाने में बुरी तरह से नाकाम हुए हैं, तो बल्लेबाज भी उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके हैं।

टूर्नामेंट के 20वें मैच में दिल्ली की अगली भिड़ंत अब मुंबई इंडियंस के साथ उन्हीं के घर पर होगी। मुंबई की कहानी भी ठीक दिल्ली की तरह है और टीम को इस सीजन की पहली जीत की अभी भी तलाश है।
IPL 2024 का MI vs DC मैच कब खेला जाएगा?

मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2024 का 20वां मैच 7 अप्रैल को खेला जाएगा।

MI vs DC के बीच आईपीएल 2024 का 20वां मुकाबला कहां खेला जाएगा?

मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स  के बीच आईपीएल 2024 का 20वां मैच 7 अप्रैल को मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

MI vs DC का मैच कितने बजे शुरू होगा?

मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2024 का 20वां मैच दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगा। आधे घंटे पहले टॉस होगा।

MI vs DC के मैचों का लाइव टेलीकास्ट कहां देखें?

मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स का लाइव मैच टीवी पर आप स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर देख सकते हैं।

MI vs DC मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख सकते हैं?

मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स का लाइव स्ट्रीमिंग आप जियो सिनेमा एप पर मुफ्त में देख सकते हैं।

कैसी खेलती है वानखेड़े की पिच?

मुंबई और दिल्ली के बीच रोमांचक मुकाबला वानखेड़े के मैदान पर खेला जाएगा। वानखेड़े की पिच को बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग माना जाता है। गेंद बल्ले पर काफी अच्छे से आती है और शॉट्स लगाना काफी आसान रहता है। वानखेड़े की आउटफील्ड भी काफी तेज है। हालांकि, पिछले मैच में मुंबई के बल्लेबाज इसी मैदान पर रनों के लिए तरसते हुए दिखाई दिए थे।

क्या कहते हैं आंकड़े?

वानखेड़े के मैदान पर अब तक आईपीएल में कुल 110 मैच खेले गए हैं। इसमें से 50 में जीत पहले बल्लेबाजी करने वाल टीम के हाथ लगी है, जबकि 60 मैचों में मैदान चेज करने वाली टीम ने मारा है। यानी रनों का पीछा करने इस ग्राउंड पर फायदे का सौदा नजर आता है।

ये भी पढ़ें…संजय लीला भंसाल की ‘हीरामंडी’ में नजर आएंगे ये भूले-बिसरे चेहरे, एक 14 साल बाद कर रहा वापसी

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours