सीट कवर बनाने वाली कंपनी की फैक्टरी में अचानक लगी भीषण आग, एक श्रमिक झुलसा

ख़बर रफ़्तार, विकासनगर:  देहरादून के सहसपुर थाना क्षेत्र के शंकरपुर महमूदपुर में सोमवार को सीट कवर बनाने वाली कंपनी की फैक्टरी में अचानक आग लग गई। इस दौरान आग को सामान से बचाने के प्रयास करने के दौरान एक श्रमिक झुलस भी गया। सूचना पर तीन दमकल वाहन मौके पर पहुंचे। दमकलकर्मी आग को बुझाने का प्रयास कर रहे हैं।

प्रभारी एफएसओ ईसम सिंह ने बताया कि आग को बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। आग बुझाने के बाद नुकसान की जानकारी जुटाई जाएगी। बताया कि आग लगने के दौरान सभी श्रमिक सकुशल बाहर आ गए थे।

You May Also Like

More From Author