नेहरू युवा केंद्र द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में नारी शक्ति फिटनेस रन प्रोग्राम का हुआ आयोजन

खबरे शेयर करे -

ख़बर रफ़्तार, किच्छा:  जिला युवा समन्वयक, नेहरू युवा केंद्र के निर्देशन में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में नारी शक्ति फिटनेस रन प्रोग्राम का आयोजन ब्लॉक के NYV अर्जुन यादव, प्रतीक, निकिता व प्रियंका द्वारा किच्छा के चीनी मिल ग्राउंड में किया गया। जिसमें महिलाओं और लड़कियों को उनके समाज के प्रति त्याग और समर्पण को सम्मानित करने हेतु 500 मीटर की दौड़ कराई गई।

जिसमें अनेकों अनेक महिलाएं व लड़कियों ने प्रतिभा कर फिट इंडिया का संदेश दिया। जिसमें प्रथम स्थान कल्पना ने, द्वितीय काजल और तीसरे स्थान पर आँचल रहीं। इस मौके पर मुख्य अतिथि अंजू (शिक्षिका), पुष्पा रावत (समाज सेवी) एवं राधा बिष्ट (समाज सेवी) ने विजेताओं को मेरा भारत ब्रांडेड टीशर्ट व मग देकर सम्मानित किया, कार्यक्रम में अभय, अनघ, प्रदीप, सौरव, भूपेंद्र, पीयूष, संदीप आदि ने कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया।

ये भी पढ़ें…पंजाब: दस साल की सजा काट रहे कैदी की जेल में गुंडागर्दी, पुलिस की वर्दी फाड़ी; किया गाली-गलौच

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours