हल्द्वानी हिंसा : टूटे शीशे…जले मकान और दीवार-शटर पर बने छेद, असलम ने बयां किया दर्द

खबरे शेयर करे -

ख़बर रफ़्तार, नैनीताल:  बनभूलपुरा में हिंसा के बाद उपद्रवियों को खदेड़ने के लिए पुलिस की ओर से की गई हवाई फायरिंग का निशाना दुकानें भी बनी थीं। बनभूलपुरा में दुकान के शीशे टूटे पड़े हैं। दुकानों के शटर में छेद हो गए हैं। कुछ जगहों पर दीवार पर सीमेंट भी उखड़ गया है।

बनभूलपुरा हिंसा के बाद अब कर्फ्यू हटने के बाद दुकानें खुलने लगी हैं। अब हिंसा को रोकने के लिए हुई गोलीबारी के निशान भी नजर आने लगे हैं। लाइन नंबर 8 के मोड़ पर हेयर सैलून असलम ने बताया कि वह गौजाजाली में रहते हैं। शनिवार को दुकान खोलने पहुंचे तो फर्श पर कांच बिखड़ा पड़ा था। एक तरफ का शीशा टूटा हुआ था।

ये पढ़ें-उत्तराखंड: बिल्डरों पर लगाम, अब मालिकों की मर्जी बिना नहीं बदलेगा नक्शा, ये नियम किए गए तय

बाहर दरवाजे पर छोटा सा छेद बना था, जिसने सामने के शीशे को तोड़कर दीवार में छेद कर दिया था। असलम के अनुसार उन्होंने इस बारे पुलिसकर्मियों को भी बताया है। मुसाफिरखाने को जाने वाले रास्ते की दीवार पर भी दो जगह पर गोली के निशान मिले। यहां गोली ने दीवार का सीमेंट तक उखाड़ फेंका था।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours