खबर रफ़्तार, नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान सोमवार (12 फरवरी) को अयोध्या मे रामलला के दर्शन करने जाएंगे। दोनों मुख्यमंत्री परिवार सहित अयोध्या जाएंगे। सीएम केजरीवाल और मान अपने माता-पिता और पत्नी के साथ रामलला के दर्शन करेंगे।
आप सूत्रों न कहा कि अरविंद केजरीवाल को 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में आमंत्रित किया गया था, लेकिन उन्होंने कहा था कि वह बाद में अपने माता-पिता, पत्नी और बच्चों के साथ मंदिर जाना चाहते हैं।
