एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल भर्ती के संबंध में आयोग ने उम्मीदवारों को जारी किया ये निर्देश

खबरे शेयर करे -

खबर रफ़्तार, नई दिल्ली:  एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल भर्ती  के लिए आवेदन करने के इच्छुक कैंडिडेट्स के लिए अहम सूचना है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि अगर उन्हें इस वैकेंसी के लिए अप्लाई करना है तो वे फिर देरी न करें, क्योंकि इसके पहले कि उनके हाथ से मौका निकल जाए। समय रहते अप्लाई कर दें। भर्ती परीक्षा का आयोजन करने वाले कर्मचारी चयन आयोग ने भी इस संबंध में अहम नोटिस जारी किया है।

ये भी पढ़ें…लंबे इंतजार के बाद सामने आ ही गया ‘जमाल कुडू’ गाने का वीडियो, रणबीर- बॉबी का दिखा ये अंदाज

एसएससी ने इस संंबंध में कहा है कि, उम्मीदवार जीडी कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 दिसंबर, 2023 का इंतजार न करें, बल्कि समय से पहले अपना एप्लीकेशन प्रोसेस पूरा कर लें। दरअसल, अक्सर अंतिम समय में ऑफिशियल वेबसाइट पर लोड बढ़ने के चलते आवेदन करने में समस्या हो जाती है। इसलिए आयोग ने पहले ही अभ्यर्थियों को आगाह किया है कि वे समय से अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। बता दें कि इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से सीआईएसएफ, सीआरपीएफ, आईटीबीपी, बीएसएफ और एसएसबी में जीडी कॉन्स्टेबल के पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इस परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया नवंबर में शुरू हुई थी। वहीं, अब इस महीने के अंत तक आवेदन फॉर्म स्वीकार किए जाएंगे।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours