ख़बर रफ़्तार, किच्छा : अटल उत्कृष्ट राजकीय बालिका इंटर कॉलेज किच्छा में विद्यालय की वरिष्ठ प्रवक्ता कविता रानी मैडम का विदाई समारोह मनाया गया l पुष्प माला पहनाकर एवं उपहार देकर उनको सम्मानित किया गया । उनके सम्मान में विदाई पत्र भी पढ़कर सुनाया गया । इस अवसर पर मुख्य शिक्षा अधिकारी आर सी आर्या, प्रधानाचार्य श्री सरस्वत जी, प्रधानाचार्य मुकेश अग्रवाल जी भी उपस्थित थे।
सभा को प्रधानाचार्या मुख्य शिक्षा अधिकारी एवं श्रीमती कविता रानी आदि के द्वारा संबोधित किया गया । इस अवसर पर डॉअंजू सक्सेना, बीणा पाठक, श्रुति वर्मा, श्रीमती कल्पना पाठक, रीता पनेरु, शीला रघुवंशी, तारी शाह आदि उपस्थित थे।

+ There are no comments
Add yours