ख़बर रफ़्तार, हरिद्वार: नगर कोतवाली क्षेत्र में कार से दोपहिया वाहन टकराने के बाद आरोपियों ने पिता-पुत्र को कार से बाहर खींचकर बुरी तरह पीटा। आरोप है कि महिला से भी अश्लील हरकतें करते हुए अभद्रता भी की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
आरोपी भाजयुमो का पूर्व पदाधिकारी बताया जा रहा है। उसके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार, मायापुर क्षेत्र निवासी एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 30 नवंबर की रात वह रानीपुर मोड़ से पति और बेटे के साथ निजी वाहन से घर लौट रही थी। रानीपुर मोड़ के पास अचानक एक दोपहिया वाहन सवार उनके वाहन से टकराकर गिर गया।
ये भी पढ़ें…21 कैडेट IMA की मुख्यधारा में शामिल हुए, MP के राहुल को गोल्ड, पंजाब के करमपाल सिंह को दिया गया सिल्वर मेडल
हालांकि, उसे कोई नुकसान नहीं पहुंचा, लेकिन फिर भी उनके वाहन का पीछा कर देवपुरा चौक के पास घेरकर रोक लिया। पति और बेटे को वाहन से खींचकर विष्णु अरोड़ा और उसके साथियों ने बुरी तरह पिटाई की। आरोप लगाया कि सभी नशे में धुत थे। वाहन में भी तोड़फोड़ करते हुए शीशे तक तोड़ डाले।
हत्या की दी धमकी
