गोवा में 13 दिवसीय राष्ट्रीय खेलों में प्रतिभाग कर लौट बच्चो को किया शुक्ला ने सम्मानित

खबरे शेयर करे -

ख़बर रफ़्तार, रुद्रपुर:  गोवा में संपन्न 13 दिवसीय 37वे राष्ट्रीय खेलों में पेंचक सिलाट के 07 महिला एवं पुरुष खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया, प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण और 03 कांस्य पदक उत्तराखण्ड प्रदेश को दिलाए, स्थानीय बच्चो द्वारा दिल क्षेत्र का नाम रोशन किया।

इस दौरान पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को अपने आवास पर सम्मानित किया। उत्तराखण्ड प्रदेश पेंचक सिलाट टीम कोच हेमंत सिंह खनायत ने बताया की उत्तराखण्ड प्रदेश से 25 विभिन्न खेलों के 174 खिलाड़ियों ने प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया।

गोवा राष्ट्रीय खेलों में पूरे भारतवर्ष से 10000 से ज़्यादा खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। गोवा राष्ट्रीय खेलों से लौटकर रुद्रपुर वापस आने पर खिलाड़ियों के कोच और पेंचक सिलाट संघ के महासचिव बब्लू दिवाकर और सभीं विजेता खिलाड़ियों को पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने अपने आवास पर सम्मानित किया और पेंचक सिलाट संघ उत्तराखंड के पदाधिकारियों और खिलाड़ियों को आगामी उत्तराखंड में होने वाले 38वे राष्ट्रीय खेलों मैं पेंचक सिलाट खेल को शामिल करवाने हेतू अपना पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।

उन्होंने बताया की यह पहली बार था जब गोवा राष्ट्रीय खेलों में पेंचक सिलाट खेल को शामिल किया गया। उत्तराखण्ड के पेंचक सिलाट खेल के पदक विजेता खिलाड़ी निखिल भारती ने स्वर्ण पदक एवं कांस्य पदक इशू भारती, गायत्री नेगी, अभिषेक वर्मा, कीर्ति गोसाईं खिलाड़ी को प्राप्त हुआ।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours