
ख़बर रफ़्तार ,नई दिल्ली:अग्निपथ योजना के तहत नौसेना में 3000 लोगों का पहला बैच तैयार है। जिसमें 341 महिला नाविक हैं। नाव पर पहली बार महिला नाविक होंगी और फिर अगले साल से महिला अधिकारियों को भी इसमें शामिल किया जाएगा। नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने इसकी जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि सभी शाखाएं सभी के लिए खुली रहेंगी। अग्निवीरों के पहले बैच की रिपोर्ट आ चुकी है, लगभग 3,000 अग्निवीर शामिल हो चुके हैं, जिनमें से लगभग 341 महिलाएं हैं। अगले साल हम महिला अधिकारियों को सभी शाखाओं में शामिल करने पर विचार कर रहे हैं, न कि केवल 7-8 शाखाओं में, जो आज तक सीमित हैं।
उन्होंने यहां ‘भारत की नौसेना क्रांति : उभरती समुद्रीय शक्ति’ विषय पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करने से इतर यह बात कही। नौसेना प्रमुख ने कहा कि यह विचार 2020 के मध्य के आस-पास सामने आया और इसे अमल में लाने में लगभग दो साल लग गए।
- उम्र सीमा को नीचे लाने की जरूरत
संवाद के दौरान मंच संचालक ने ‘अग्निपथ’ योजना से जुड़ा सवाल किया था, जिसके जवाब में एडमिरल कुमार ने कहा, यह एक शानदार योजना है और मुझे लगता है कि इसकी लंबे समय से प्रतीक्षा हो रही थी और इसे कई साल पहले आ जाना चाहिए था।
+ There are no comments
Add yours