कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के बयान पर भाजपा का पलटवार-गर्लफ्रेंड कल्चर से कांग्रेस का पुराना नाता

खबरे शेयर करे -

ख़बर रफ़्तार, देहरादून: कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के भाजपा द्वारा पार्टी में अपने एजेंट छोडऩे के आरोप पर पलटवार करते हुए भाजपा ने इसे कांग्रेस संस्कृति का हिस्सा बताया है।

  • भाजपा हमेशा महिला सम्मान का ध्यान रखती रही है

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा हमेशा सनातन परंपरा के अनुरूप महिला सम्मान का ध्यान रखती रही है। जहां तक कांग्रेस का सवाल है, उसके लिए यह नई बात नहीं है।

  • महिला सम्मान और उनके अधिकारों को लेकर कांग्रेसी खूब ढोल पीटती है

कांग्रेस में मंत्री तक खुलेआम यह कहते रहे हैं कि उनके चरित्र हनन के लिए षड्यंत्र रचे गए। पार्टी के कई नेताओं की संलिप्तता इस तरह के मामलों में सामने आई है। यह बात अलग है कि महिला सम्मान और उनके अधिकारों को लेकर कांग्रेसी खूब ढोल पीटती है।

चौहान ने कहा कि कांग्रेस को इस बात पर मंथन करने की जरूरत है कि वह अपनी नीति और नीयत से कमजोर हुई है। नकारात्मक और संकीर्ण मानसिकता के चलते ही उसे जनता ने दंडित किया और आज वह हाशिए पर चली गई।

  • पीडि़तों के स्वजन की भावनाओं से खिलवाड़ कर रही कांग्रेस

उन्होंने कहा कि कांग्रेस संवेदनशील मुद्दों पर भी राजनीति और पीडि़तों के स्वजन की भावनाओं से खिलवाड़ कर रही है। वनंतरा रिसार्ट प्रकरण हो या केदार भंडारी प्रकरण, कानून अपना कार्य कर रहा है, लेकिन कांग्रेस इसे अवसर के रूप में देख रही है।

 

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours