पूर्व महिला प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की जयंती सिटी क्लब में उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी की अगुवाई में माल्यार्पण कर मनाई गयी

खबरे शेयर करे -

  ख़बर रफ़्तार,रूद्रपुर: देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की जयंती सिटी क्लब में मनाई। उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी की अगुवाई में एकत्र हुए कांग्रेसियों ने स्व. इंदिरा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण किया और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर इंदिरा गांधी अमर रहे के नारे भी लगाए गये।

 

 

कार्यक्रम में उपनेता प्रतिपक्ष एवं खटीमा के विधायक भुवन कापड़ी ने कहा कि स्व. इंदिरा गांधी देश के पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं। इससे देश का मान बढ़ा। स्व. इंदिरा अपने कुशल नेतृत्व में देश को काफी आगे ले गई। देश की दिशा और दशा बदलने में इंदिरा जी की बहुत बड़ी भूमिका रही है। उन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता है। देश के प्रति स्व. इंदिरा काफी समर्पित थी। सभी को उनसे सीख लेनी चाहिए। इंदिरा गांधी ने देश ही नही पूरे विश्व मे भारत का नाम रोशन किया। बैंकों का राष्ट्रीयकरण, सहित बहुत बड़ी उपलब्धिया उनके नाम पर दर्ज हैं। इंदिरा गांधी ने देश से गरीबी हटाओ का नारा देकर अमीरी गरीबी की खाई को पाटने का काम किया।

 

 

 

कार्यवाहक महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा ने कहा आयरन लेडी का देश के लिए दिया गया योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्हें अपने प्रधानमंत्री कार्यकाल में देश को नई दिशा दी। मौजूदा समय में देश की जो हालत है उसमें देश को एकजुट रखने और दुनिया में भारत की ताकत का लोहा मनवाने के लिए इंदिरा गांधी के दिखाए रास्ते पर ही चलने की जरूरत है। श्रीमती गांधी ने विदेश मंत्री और प्रधानमंत्री रहते वैश्विक क्षितिज पर भारत की बुलंदियों का जो झंडा गाड़ा उसका लोहा विकसित देश भी मानते रहे। उनकी कार्यशैली, त्वरित निर्णय की क्षमता तथा विपक्षी पर आक्रामक तेवर ने ही उन्हें आयरन लेडी के खिताब से नवाजा। सभी कांग्रेसजनों का यह कर्तव्य है कि खुद को इंदिरा गांधी के दिखाए रास्ते के अनुकूल ढालें और उसी रास्ते पर चल कर देश को समृद्ध और ताकतवर बनाने में सहयोग करें।

 

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष संदीप चीमा,सौरभ चिलाना, मोहन खेड़ा दिलीप अधिकारी, ममता रानी, उमा सरकार, प्रीति साना सहित तमाम कांग्रेसी मौजूद थे

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours