खबर रफ़्तार, तेहरान : ईरान के पूर्वी अज़रबैजान प्रांत में इज़राइली हवाई हमलों के कारण 30 सैन्यकर्मियों और एक बचावकर्मी की मौत हो गई, जबकि 55 लोग घायल हुए हैं। प्रांत के गवर्नर बहराम सरमस्त ने यह जानकारी साझा की। अर्ध-सरकारी तस्नीम समाचार एजेंसी के अनुसार, शुक्रवार सुबह शुरू हुए इन हमलों में 19 विभिन्न स्थानों पर हमले किए गए, जिनमें प्रांतीय राजधानी का एक प्रमुख रसद और परिवहन केंद्र तथा तबरीज़ हवाई अड्डा शामिल हैं।
प्रभावित क्षेत्र और नुकसान
ईरानी मीडिया ने शाहिद फकौरी सैन्य हवाई अड्डे और आसपास के रेलवे नेटवर्क को हुए नुकसान की भी पुष्टि की है। इजरायली हमलों ने तेहरान सहित देश भर के रणनीतिक स्थानों को निशाना बनाया, जिसमें कई उच्च पदस्थ सैन्य कमांडरों और प्रमुख परमाणु वैज्ञानिकों की मौत हो गई।
ईरान का जवाबी हमला
इजरायली हमलों के जवाब में ईरान ने शुक्रवार रात से इजराइल के सैन्य ठिकानों पर भारी मात्रा में बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। यह कार्रवाई दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव को और गंभीर बनाती है।
+ There are no comments
Add yours