पटाखा फैक्टरी धमाके में 18 लोग हताहत, 6 की हालत गंभीर; राहत-बचाव कार्य जारी

खबर रफ्तार, नई दिल्ली : आंध्र प्रदेश की एक पटाखा फैक्टरी में धमाके के बाद 18 से अधिक लोग हताहत हुए हैं। छह लोगों की हालत गंभीर है। पुलिस ने बताया कि घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य जारी है। धमाके में हताहत होने वाले लोगों के परिजनों के प्रति मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने शोक जताया है।

आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले में एक पटाखा फैक्टरी में धमाके के बाद 18 लोगों के हताहत होने की खबर है। राहत और बचाव कार्य में लगी पुलिस की टीम ने कहा कि मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। राज्य की गृह मंत्री वंगालपुडी अनीता ने बताया कि पटाखा फैक्टरी में धमाके के बाद 18 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। गृह मंत्री के मुताबिक धमाके में गंभीर रूप से घायल कई लोगों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि धमाके में घायल हुए छह लोगों की हालत गंभीर है।

धमाके के समय फैक्टरी में कितने लोग मौजूद थे?
सीएम नायडू ने कहा, राहत और बचाव कार्यों पर सरकार नजर रख रही है। स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक, जब धमाका हुआ उस समय पटाखा बनाने वाली इस फैक्टरी में करीब 20 लोग काम कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने हादसे की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों और मंत्रियों को घटनास्थल पर जाने के निर्देश दिए हैं।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours