श्रीनगर । जम्मू कश्मीर प्रशासन ने शोपियां में कश्मीरी पंडित की हत्या करने वाले आतंकवादी आदिल वानी के मकान को कुर्क करने की प्रक्रिया बुधवार को शुरू कर दी। जबकि उसे शरण देने के आरोप में उसके पिता तथा तीन भाइयों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आदिल बानी ने मंगलवार को शोपियां गांव के एक बाग में सुनील कुमार भट्ट की हत्या कर दी थी। और बाद में कुटपोरा में अपने घर में छुप गया। उन्होंने बताया कि सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी की और तलाशी अभियान चलाया। लेकिन वानी पुलिस दल पर ग्रेनेड फेंकने के बाद अंधेरे में फरार हो गया। वह प्रतिबंधित आतंकवादी समूह अल बद्र का आतंकवादी है। पुलिस ने तलाशी के अभियान के दौरान वानी के घर से हथियार तथा गोला बारूद बरामद किया है। उसके बाद अधिकारियों ने मकान को कुर्क करने की प्रक्रिया शुरू कर दी। और उसके पिता के साथ तीन भाइयों को गिरफ्तार कर लिया। चश्मदीदों और सुनील कुमार के रिश्तेदार ने हमलावर के तौर पर वानी की पहचान की थी। वानी ने मंगलवार को सुनील कुमार और उसके भाई पर सेब के बाग में अंधाधुंध गोलियां चलाई थी।
कश्मीरी पंडित के हत्यारे आतंकी के घर की कुर्की शुरू परिजन गिरफ्तार
You May Also Like
नैनीताल पार्किंग में अचानक मचा हड़कंप, कार के अंदर मिला शव
April 27, 2026
पंजाब में प्रवर्तन निदेशालय की 11 ठिकानों पर छापेमारी
April 27, 2026

+ There are no comments
Add yours