मसूरी देहरादून मार्ग पर दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी 35 से ज्यादा सवारियों को लेकर जा रही रोडवेज बस, दो की मौत, कई घायल

खबरे शेयर करे -

खबर रफ़्तार, देहरादून : मसूरी देहरादून मार्ग पर रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया है। एक रोडवेज बस खाई में गिर गई, जिसमें 35 से अधिक लोग सवार थे। पुलिस के अनुसार दो लोगों की मौत हो गई है। पुलिस और आईटीबीपी के जवान सहित स्थानीय लोग खाई से घायलों को बाहर निकालने में जुटे हैं। तीन लोग गंभीर घायल है। जबिक 19 घायलों को देहरादून भेजा गया  है।

अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक बस हादसा मसूरी से पांच किमी पहले मसूरी देहरादून हाईवे पर शेर घड़ी के पास हुआ है। इस दर्दनाक हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस- प्रशासन की टीम मौके पर राहत-बचाव कार्य में लगी है। बस मसूरी से देहरादून लौट रहीं थी, तभी रास्ते में शेर घड़ी के पास 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे के कारण यहां दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours